राहुल गांधी की अक्टूबर में होगी पार्टी प्रमुख के रूप में ताजपोशी

Rahul to lead Congress from October
नई दिल्ली। सत्ता के गलियारे में यह चर्चा बड़ी ही तेजी के साथ फैली है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को जल्द ही प्रमोट कर पार्टी प्रमुख के रूप में दर्जा दे दिया जाएगा। हालांकि उनका पद कांग्रेस में केवल कार्यकारी अध्यक्ष का होगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अस्वस्थता और लंबे समय से पार्टी जनों के मांग के बीच यह रास्ता निकाला गया है। सूत्रों का कहना है कि इस पर पार्टी के उन हर प्रमुख नेताओं से सहमति ली गई है जो पार्टी को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रभावित करते हैं।

पार्टी के एक बड़े नेता ने बताया कि इसकी घोषणा अक्टूबर में की जा सकती है। मसलन दिन और मुहूर्त देखकर इसकी घोषणा होगी। इसी के साथ शुरू हो जाएगी राहुल गांधी की नई पारी और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उनकी दावेदारी। बताया जा रहा है कि जब सोनिया गांधी इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो रही थी तभी पार्टी के कुछ प्रमुख लोगों का मानना था कि राहुल गांधी को पार्टी के शीर्ष पद पर बैठा देना चाहिए पर कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जता दी जिसके कारण उन्हें उस समय पार्टी के प्रमुख के पद पर नहीं बिठाया जा सका। उनका तर्क था कि यदि इस समय राहुल को गद्दी दे दी जाती है तो इसका लोगों के बीच गलत संदेश जाएगा। इसीलिए उस समय इसे टाल दिया गया पर अब उस हवा ने फिर एक बार सत्ता के गलियारे में बहना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने अमेरिका जाते समय इसीलिए राहुल गांधी समेत चार लोगों की कमेटी गठित की थी जिससे राहुल गांधी को पार्टी के बड़े फैसले का अनुभव हो सके। सूत्रों का कहना है कि यदि ऐसा है तो यह तय हो गया है कि अब प्रधानमंत्री का पद किसी दूसरे को नहीं बल्कि गांधी परिवार के पास ही रहेगा। यानी मनमोहन सिंह अगले प्रधानमंत्री नहीं होंगे और न ही प्रधानमंत्री के रूप में दावेदारी पेश कर रहे अन्य लोग प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकेंगे। यानी राहुल गांधी को अब मुख्यधारा में लाया जा रहा है जिससे सत्ता गांधी परिवार के इर्द गिर्द ही घूमती रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+