दिल्ली धमाका: जांच अधिकारियों ने सिरसा में की पूछताछ

Investigating officers visits Sirsa to probe Delhi Blast case
सिरसा। दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर 7 सितंबर को हुए बम ब्लास्ट के तार सिरसा से जुड़ते हुए नजर आ रहे है। सीबीआई ने एक पटाखा फैक्ट्री को जांच में शामिल करते हुए सिरसा के पटाखा बेचने वाले ज्ञान चंद से रेस्ट हाउस में पूछताछ भी की है। नई दिल्ली से आई यह टीम मंगलवार को वापस लौट गई। ज्ञान चंद काफी समय पहले पटाखे बनाने का काम करता था।

दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर सात सितंबर को आतंकवादियों ने बम ब्लॉस्ट किया था। लेकिन अभी तक उसके बारे में जांच एजेंसियों कुछ पता नहीं लगा पाई हैं। बम के लिए बारूद कहा से खरीदा गया, किस क्वालिटी का था और किस ने खरीदा इसकी जांच में सीबीआई लगी है। सोमवार को सीबीआई के एसआई संदीप कुमार व एक अन्य कर्मचारी के साथ सिरसा पहुंचे। उन्होंने शहर के वाल्मीकि चौक स्थित ज्ञान चंद पटाखे वाले को डीसी कार्यालय कर्मचारियों ने फोन करके बुलाया।

कार्यालय में पहले से मौजूद सीबीआई के कर्मचारी ज्ञान चंद को पूछताछ के लिए रेस्ट हाउस ले गए। दस मिनट की गई पूछताछ में सीबीआई ने उससे बम बलास्ट संबंधित जानकारी लेनी चाहिए। सीबीआई ने ज्ञान के चंद के घर और दुकानों पर भी जाकर जांच की। मगर कुछ भी हासिल नहीं हो सका। मंगलवार को टीम पूछताछ के बाद वापस लौट गई। ज्ञान चंद ने बताया कि सीबीआई ने उनसे सिर्फ किसी संदिग्ध व्यक्ति के बारूद खरीदने की बात पूछी थी। लेकिन उन्होंने ऐसे किसी व्यक्ति के सामान खरीदने से मना कर दिया।

उन्होंने सीबीआई को बताया कि डबवाली रोड पर 32 साल पहले पटाखे बनाने का काम था। लेकिन 1979 में फैक्ट्री में हुए एक हादसे के बाद पटाखे बनाने का काम बंद कर दिया था। उसके बाद वह रिटेल में ही पटाखे लेकर बेचते हैं। उनका किसी भी मामले से कोई लेना देना नहीं है। पूछताछ के दौरान ज्ञान चंद के साथ उनका बेटा अजय व एक अन्य व्यक्ति गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+