साल 2014 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम राहुल होगा : अमेरिकी रिपोर्ट

Narendra Modi
नई दिल्ली। आज राजनीति के गलियारे में काफी सुगबुगाहट है, वजह है अमेरिकी रिपोर्ट का सामने आना जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के कसीदे पढ़े गये हैं और उन्हें भाजपा में पीएम खेमे का प्रबल दावेदार बताया है। वहीं उसने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के बारे में भी कुछ सनसनीखेज खुलासे किये हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राहुल के ईर्द-गिर्द पूरी कांग्रेस पार्टी मंडरा रहती है। साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस उन्हें ही पीएम को तौर पर पेश करेगी। जनता का उन्हें मिला-जुला समर्थन मिलता हैं लेकिन इतने प्रमुख पद पर होने के बावजूद राहुल गांधी कभी-कभी बिना दिमाग की बातें करते हैं और गलतियां करते जाते हैं। जिसका खामियाजा कांग्रेस को आगे भुगतना पड़ सकता है।

वैसे आपको बता दें कि साल 2014 का चुनाव राहुल बनाम मोदी लड़ा जा सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी बड़ाई की गई है। नीतीश कुमार को विकास पुरूष बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नीतीश की उपस्थिति में बिहार प्रगति की राह पर अग्रसर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+