चौथे दिन भी अजहरुद्दीन के बेटे की हालत बेहद नाजुक

Azharuddin's son continues to be in critical condition
हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान और मुरादाबाद से कांग्रेस सांसद मोहम्‍मद अजहरुद्दीन के बेटे अयाजुद्दीन की हालत में चौथे दिन भी कोई सुधार नहीं हैं। डाक्‍टरों का कहना है कि उनका रक्‍त स्राव नहीं रूक रहा है जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ अजहरुद्दीन के चहेतों सहित बॉलीवुड हस्तियां और स्‍पोर्ट्स जगत के सितारों ने उनके बेटे के जल्‍द स्‍वास्‍थय की कामना कर रहे हैं।

मालूम हो कि अजहर के 19 साल के बेटे अयाजुद्दीन एयरपोर्ट से दोस्तों के साथ अपने घर बंजारा हिल्स की ओर जा रहे थे। वो अपनी स्पोर्टस बाइक पर थे और अपने दोस्तों से रेस लगाने लगे जिसके चलते उनकी बाइक फिसल गयी थी। अयाजुद्दीन के बाइक पीछे उसके बुआ का बेटा अजमल-उर-रहमान भी बैठा था जिसकी इस हादसे में मौत हो गई।

मालूम हो कि अयाजु्द्दीन भी अपने पिता अजहर की तरह क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। अयाजुद्दीन, अजहरुद्दीन की पहली पत्‍नी नौरीन के बेटे है। नौरीन से अजीरुद्दीन को दो बेटे है। फिल्म अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी करने के लिए अजहरुद्दीन ने नौरीन से तलाक ले लिया था। सूत्रों की मानें तो डाक्‍टरों की एक टीम अयाजुद्दीन पर 24 घंटे नजर रखी हुई है। डाक्‍टरों का कहना है कि अयाजुद्दीन के सीने में गंभीर चोटें आईं है ऐसे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+