एआईईईई की 22 शहरों में होगी आनलाइन परीक्षा
नई
दिल्ली। वर्ष 2012 छात्रों के लिए कई खुशियां लेकर आने वाला है। इस कड़ी में सीबीएसई ने भी आल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एक्जामिनेशन को लेकर कई अहम फैसले किए है। जिसके तहत एआईईईई परीक्षा को ऑनलाइन कराने का निर्णय शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि सीबीएसई अगले साल 22 केंद्रों पर इस तरह परीक्षा कराएगी। यह परीक्षा 7 से 25 मई के बीच होगी। id="toptextpromo">सीबीएसई
के सूत्रों ने बताया कि अन्य 65 केंद्रों पर एआईईईई की परीक्षा पुराने तरीके से ही आयोजित कराई जाएगी। इस तरह से यह परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। जो छात्र ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें परीक्षा शुल्क में 150 से 300 रुपये की रियायत दी जाएगी।" ऑनलाइन तरीके से परीक्षा हैदराबाद, त्रिवेंद्रम, नोएडा, भोपाल, कोलकाता, विशाखापत्तनम, मुंबई, इलाहाबाद, दिल्ली और फरीदाबाद छोड़कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, जयपुर, चेन्नई, बेंगलूर और लखनउ में परीक्षा कराई जाएगी। हालांकि दिल्ली और एनसीआर के छात्रों को इसमें छूट दी गई है। छात्रों के पास यह दोनों ही आप्शन मौजूद होंगे कि वे आनलाइन परीक्षा देना चाहते हैं या आफ लाइन। पर यदि वे आफ लाइन परीक्षा चुनते हैं तो उन्हें दिल्ली और एनसीआर से अलग शहर को सेंटर के रूप में चुनना पड़ेगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सूत्रों
ने बताया कि आनलाइन परीक्षा की फीस क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा की जा सकती है। बताया जा रहा है कि छात्रों को जागरूक करने के लिए आन लाइन परीक्षा के लिए कई केंद्र खोले जाएंगे जिससे वे इस परीक्षा को आसानी से समझ सकें। दिसंबर में परीक्षा का मार्क भी वेवसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।











Click it and Unblock the Notifications