यूपी: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Uttar Pradesh: A woman murdered over dowry in Lucknow
लखनऊ। दहेज के लिए सोमवार को ससुराल वालों ने विवाहिता जान ले ली। राजधानी के कैन्ट इलाके में हुई इस घटना के बाद ससुराल वाले इसे आत्महत्या करार देने में जुटे हैं जबकि मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गयी। पुलिस कोई भी मामला दर्ज कर पाने की स्थिति में ही नहीं है। पुलिस मौत को सदिग्ध बता जांच की बात कर रही है।

दहेज के लोभियों की प्रताडऩा से और अपने पिता की आर्थिक दशा से बेहाल एक और विवाहिता फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह बयान तो मरने वाले रीता के ससुराल वाले दे रहे हैं जबकि रीता के पिता प्रतापगढ़ के ग्राम कामसिनपुर निवासी शिवबालक तिवारी का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है। शिवबालक ने अपनी बेटी रीता का विवाह मई 2006 में कैंट के तेलीबाग सुभाषनगर निवासी जनार्दन मिश्रा के पुत्र अर्पण से की किया था।

रीता का गौना अप्रैल 2009 में हुआ था। अर्पण एक दवा की कम्पनी में कार्य करता था। रीता के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही रीता के पति समेत उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करने लगे। परिजनों का कहना है कि शिवबालक ने अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार शादी में 5 लाख रुपये बतौर दहेज दिये थे लेकिन रीता के ससुराल वालों के लिए यह रकम कम थी तथा वह और रुपयों की मांग कर रहे थे।

रीता के ससुराल वालों ने शिवबालक सोमवार की सुबह फोन करके सूचना दी कि उसने अपने कमरे की छत पर लगे कुंडे से रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह सुनकर मायकेवालों के होश उड़ गए। शिवबालक बालक बेटी के ससुराल आए तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी है।

उन्होंने मृतका के पति अर्पण समेत सास आशा, ससुर जर्नादन मिश्रा, देवर आलोक, अनुपम पर दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि हत्या की गयी है या फिर यह आत्म हत्या है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+