यूपी: गोमती नदी में नहाने गए पांच दोस्तों की डूबकर मौत

मडिय़ांव के भिटौली मधुपुरम कालोनी निवासी आनन्द सिंह मोटर गैराज चलाते हैं उन्होंने अपने पुत्र अमन को नई मोटरसाइकिल दिलायी थी। नई बाइक खरीदने की खुशी में अमन अपने पांच दोस्त के साथ चन्द्रिका देवी दर्शन करने पहुंच गया। युवकों ने कुण्ड में नहाने की तैयारी की तो स्थानीय लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया।
इस पर पांचों साथी माल इलाके के मंझीपुल गोमती नदी में नहाने के लिए चले गए। अमन के साथ के. प्रसाद का पुत्र रमेश 21, तेज प्रताप का 22 वर्षीय पुत्र सौरभ, अकसद डालमिया और सुरेश सिंह का पुत्र राजा भी था। सभी दोस्त अपनी-अपनी गाडिय़ों से थे। दर्शन करने से पहले सभी युवक नहाने के लिए मन्दिर परिसर में बने धार्मिक कुण्ड की ओर पहुंचे। स्थानीय लोगों कुण्ड पानी अधिक होने के कारण उन्हें नहाने के लिए मना कर दिया। युवक वहां से निकल कर कुछ दूरी पर पडऩे वाले माल इलाके मंझीपुल में नहाने चले गए।
युवकों ने गोमती नदी के किनारे गाड़ी खड़ी कर दी और नहाने के लिए नदी में उतर गए। नदी में पानी का बहाव काफी अधिक था। नदी में नहाने के दौरान अमन नदी में कुछ आगे पहुंच गया जहां वह धारा में फंस गया और डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख अन्य युवक उसे बचाने लिए पहुंच गये। जहां एक-एक करके सभी युवक डूबते चले गए। युवकों को डूबता देख मौके पर उपस्थित लोगों में हडकम्प मच गया।
स्थानीय लोगों ने युवकों बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में युवकों की खोज शुरू करायी लेकिन किसी का पता नहीं चला। काफी देर के बाद गोताखोर एक शव को खोज सके। यह शव रमेश का था। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर पीएसी तैनात की गई है। गोताखोर अन्य युवकों की तलाश करते रहे।












Click it and Unblock the Notifications