अल्पसंख्यकों व बहुसंख्यकों को बांट रही है सरकार: उमा भारती

Uma Bharti
लखनऊ। केन्द्र सरकार मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। भाजपा का कहना है कि केन्द्र सरकार अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के नाम पर जो सांप्रदायिक हिंसा निरोधक विधेयक संसद में लाने जा रही है उससे बहुसंख्यकों और अल्पसंख्यकों में दुराव पैदा होगा।

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि दरअसल यह विधेयक किसी का भला करने वाला नहीं है। संप्रग सरकार का यह विधेयक वोटों की राजनीति से प्रेरित है। उमा ने कहा के केन्द्र व प्रदेश दोनों की सरकारें अपने लाभ की राजनीति कर रही है। प्रदेश की मायावती सरकार का दलित विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि दलितों के उत्थान करने के नारे के साथ उन्होंने दलितों का कितना भला किया यह जगजाहिर है।

उमा ने मायावती पर दलितों के नामों पर अकूत स पत्ति जमा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि राज्य में आज भी गरीब की सुनवाई थाने और तहसील में नहीं हो रही है। अमीर-गरीब के बीच खाई अभी भी नहीं भर पायी है, थानों में गरीब को आज भी जमीन पर बैठाकर उसकी बात सुनी जाती है जबकि अमीर और प्रभावी लोगों को आदर सहित कुर्सियों पर बैठाया जाता है।

डा. बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम का सहारा लेकर सर्वहारा वर्ग को ठगा जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि गरीबों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जैसे स्वास्थ्य विभाग सहकारी चीनी मिलों सरकारी स्कूलों आदि के मुकाबले निजी क्षेत्र को वरीयता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस खेल में केन्द्र व राज्य सरकार दोनों शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकारें किसानों की अनदेखी कर रही है। उमा ने कहा कि अन्य विधेयकों को छोड़ सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि किसानों के हितों में कोई ठोस कानून बनायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+