सिंघम’ देख कर दाउद बनने चला था

उसने फिल्मी स्टाइल में तीन -चार सिम कार्ड खरीदे और शुरू हो गया मोबाइलपर मालिक को पैसे के लिए धमकी देने का काम। लेकिन 50 लाख तो नहीं मिलेपर पुलिस ने जरूर उसे पकड़ कर जेल में डाल दिया।धमकी भरा फोन किया और उससे पचास लाख की फिरौती की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने टेक्नीकल जांच की और आरोपी तक पहुंची। पुलिस को उसके पास से दोमोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड मिला है। जिसका इस्तेमाल वह धमकी देने केलिए कर रहा था। यह घटना इंदरपुरी की है।
जिला के पुलिस उपायुक्त एके ओझा ने बताया कि प्रदीप अहुजा सपरिवार रोहिणीमें रहता है और नारायणा में ट्रेवल एजेंसी चलाता है। उसने शिकायत की किकोई व्यक्ति उसके मोबाइल और लेंडलाइन फोन पर धमकी भरा कॉल करता है और उससे पचास लाख की मांग करता है। नहीं देने पर वह उसके पूरे परिवार कीहत्या करने की धमकी देता है।
पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने फोन नंबरों को सर्विंलांस पर लगाया। साथ ही उन फोन के कॉल डिटेल्स निकाले। जांच के बाद पुलिस अरूण देव को इंदरपुरी से पकड़ा। अपराध स्वीकारते हुए उसने बताया कि उसने प्रदीप के कार्यालय में बतौर चपरासी 18 माह तक काम किया। लेकिन न तो उसने उसे समय पर वेतन दिया और न ही वेतन बढ़ाया। इसी दौरान उसने सिंघम फिल्म देखी। जिसमें फिरौती मांगते हुए दिखाया गया है। उसने भी इसी तरह से उसे धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि अरूण आर्थिक रूप से कमजोर है।












Click it and Unblock the Notifications