अगर दोषी हूं तो एक भी वोट मत देना: अजय चौटाला

इनेलो को मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र रोहतक जिले में रोहतक जिला परिषद की चेयरमैन के पति विनोद हुडडा आज अपने हजारों समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल हो गए। उन्होंने यह घोषणा आज रंगशाला पार्क में आयोजित एक विशाल जनसभा में इनेलो के प्रधान महासचिव डा. अजय सिंह चौटाला की मौजूदगी में की। विनोद हुडडा किलोई का रहने वाला है और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का काफी करीबी रहा है।
पार्टी महासचिव डा. अजय सिंह चौटाला ने विनोद हुडडा, उनकी धर्मपत्नी व जिला परिषद की चेयरमैन राजवंती व उनके हजारों समर्थकों का पार्टी में होने पर हार्दिक स्वागत किया। विनोद हुडडा ने कहा कि सरकार जनता के काम नहीं कर रही है और जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी। इस कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर चौधरी देवीलाल की नीतियों पर काम करन ेवाली पार्टी इनेलो में शामिल होने का फैसला किया है। इस अवसर पर जिला प्रधान धर्मपाल मकडौली, कप्टन इंद्र सिंह, सतीश नांदल सहित अन्य उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications