दिल्ली: टीवी पत्रकार का हत्यारा पकड़ा गया
नई
दिल्ली। टीवी पत्रकार अकरम की लूटपाट के बाद गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ अली उर्फ लंबू (27) को पकड़ लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कट्टा बरामद कर लिया है। पांच अगस्त को अमरोहा के रहनेवाले अकरम की बैग लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई थी। बदमाशों को सूचना मिली थी कि अकरम दिल्ली मोटी रकम लेकर आने वाला है। जांच के बाद पुलिस ने अमरोहा निवासी आसिफ मुल्ला, जुबैर, अफरोज, राजू और दिल्ली निवासी दानिश व शाहिद पहाड़ी को दबोच लिया था। अकरम को गोली मारने वाला आसिफ लंबू फरार था। id="toptextpromo">एक
सूचना पर पुलिस ने आसिफ लंबू जाफराबाद इलाके से दबोच लिया। पुलिस आसिफ से पूछताछ कर रही है। उधर तिलक नगर इलाके में गुरदीप नाम के बदमाश ने रोहित को सलाई (पगड़ी पिन) से छाती पर हमला कर दिया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय रोहित सपरिवार बी ब्लॉक तिलक नगर में रहता था। शनिवार की रात रोहित केशवपुर मंडी के पास दो सहयोगियों के साथ चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान 20 वर्षीय गुरदीप अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। रोहित और गुरदीप की वहां कहासुनी होने लगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसी
दौरान गुरदीप ने सलाई निकालकर रोहित के छाती पर हमला कर दिया। उसके सहयोगियों ने उसे उपचार के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रोहित के सहयोगियों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार को गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि गुरदीप इलाके का घोषित बदमाश है। रोहित पर भी आपराधिक मामले हैं। दोनों का जेल में अक्सर झड़प होती थी।











Click it and Unblock the Notifications