युवक को चाकू मार किया घायल

Delhi: Furious three youths stabbed pedestrian
नई दिल्ली। रघुबरपुर में पैदल जा रहे एक युवक को तीन युवकों ने टक्कर मार दी। घायल मोहम्मद रिजवान ने युवकों से देखकर चलने के लिए कहा। बस फिर किया था, तीनों ने रिजवान को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर भीड़ ने दो युवकों को मौके से पकड़ लिया। बाद में उनको पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों की पहचान अमित और रवि के रूप में हुई है। पुलिस इनके तीसरे साथी को तलाश रही है।

25 साल के रिजवान को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मूलत: बिहार का रहने वाला रिजवान परिवार के साथ एक्स-3138, रघुबरपुरा, गांधी नगर में रहता है। घर के पास ही वह एक रेडिमेड गारमेंट की फैक्टरी में काम करता है। दोपहर को रिजवान फैक्टरी से घर खाना खाने के लिए जा रहा था। इस बीच दुर्गा मंदिर के सामने तीन युवकों ने उसे पैदल ही टक्कर मार दी। देखकर चलने की बात करने पर तीनों युवकों ने रिजवान को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर रिजवान के पेट में घोंप दिया। शोर मचाने पर लोगों ने अमित और रवि को दबोच लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

10वीं का छात्र लापता हुआ

उधर शाहिनबाग इलाके में 10वीं कक्षा के छात्र 15 वर्षीय मोहम्मद सलमान सात सितंबर को घर से स्कूल के लिए निकला था। उसके बाद वह न तो स्कूल ही पहुंचा और न घर वापस आया। परिजनों ने काफी तलाश करने की के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। जामिया नगर थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले छानबीन कर रही है।

मोहम्मद सलमान परिवार के साथ सी-148/1 शाहिनबाग, जामिया नगर में रहता है। परिवार में पिता नजमुद्दीन के अलावा मां, दो भाई और बहन हैं। सलमान के पिता एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। सलमान नूर नगर स्थित सर्वोदय विद्यालय में पढ़ता है। सात सितंबर को दोपहर 12.30 बजे वह घर से स्कूल के लिए निकला। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+