प्रेमियों से उगाही करने वाला सिपाही पकड़ा गया

Constable turns extortionist।
नई दिल्ली। पुलिस ने पार्क में बैठने वाले प्रेमी युगल को धमकाकर उगाही करने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही जावेद को गिरफ्तार किया है। जावेद पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में तैनात है। गिरफ्तारी के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के मुताबिक लगातार शिकायत मिल रही थी कि दिल्ली पुलिस का एक सिपाही नेहरू पार्क में बैठने वाले प्रेमी युगल को धमका उगाही करता है। प्रेमी युगलों को उनके परिजनों से शिकायत करने की धमकी देता है। पुलिस के मुताबिक टी एस सूरयाल गाजीपुर स्थित डीडीए फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

वे पांच सितारा ताज होटल में मैनेजर हैं। दोपहर सूरयाल नेहरू पार्क के निति पार्किग में दोस्त का इंतजार कर रह थे, तभी वहां सिपाही आ गया। वह वर्दी में था। उसने मैनेजर से वहां खड़े होने के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। उसने मैनेजर से कहा तुम संदिग्ध दिखाई दे रहे हो। इस पर सूरयाल ने अपना परिचय देते हुए परिचय पत्र भी दिखाया। लेकिन वह उन्हें डरा-धमका झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए पर्स छीन लिया।

इसके बाद उसने दो हजार रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं, पैसे निकालने के बाद खौफ पैदा करने के लिए मैनेजर को थप्पड़ भी जड़ दिया। सिपाही के जाते ही मैनेजर ने सौ नंबर पर कॉल कर दी। पुलिस टीम ने सिपाही का पीछा कर नेहरू पार्क काली मंदिर के पीछे से दबोच लिया। जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+