सिखों को बांटने की कोशिश कर रही है कांग्रेस: बादल

Congress is trying to divide Sikhs: Badal
सिरसा। शिरोमणि कमेटी चुनाव में सिख कौम के गद्दारों को सबक सिखाने का अब उपयुक्त समय है। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज कालांवाली की अनाज मंडी में शिरोमणि अकाली दल बादल के सिरसा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रकाश सिंह साहूवाला और डबवाली क्षेत्र से उम्मीदवार जगसीर सिंह मांगेआना के हक में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कही।

बादल ने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस के हाथों में खेल रहे हैं और सिख कौम को आपस में बांटने के लिए तुले हुए हैं, परन्तु सिख कौम के जागरूक लोगों ने कभी भी कांग्रेस की चाल को कामयाब नहीं होने दिया। हरियाणा में भी कुछ सिख भाई भटके हुए हैं और वह कांग्रेस की सिख को फाडऩे की चाल को न समझते हुए हरियाणा में अलग कमेटी की मांग कर रहे हैं जो कि कभी भी पूरी नहीं हो सकती क्योंकि शिरोमणि कमेटी के एक्ट अनुसार जो कि अंग्रेज़ों के समय बनाया था अलग कमेटी कभी नहीं बन सकती जब तक कमेटी के तीन चौथाई मैंबर इस के हक में संकल्प के पास नहीं करते।

वह कभी भी नहीं हो सकता क्योंकि पंजाब में रहते सिख कभी भी शिरोमणी कमेटी को बांटना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सिखों के साथ शिरोमणि कमेटी ने न तो कभी भेदभाव किया है और न ही भविष्य में करेगी। हरियाणा में पंजाब की तरह ही कमेटी की तरफ से पैसा सिख संगत के भले के लिए ख़र्च किया जा रहा है। राष्ट्रीय अल्प संख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सारी सिख कौम को कांग्रेस की सिख विरोधी चालों को समझना चाहिए और शिरोमणि कमेटी चुनाव में शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवारों का साथ देना चाहिए जिस ने सदा ही सिख कौम को योग्य नेतृत्व दिया है।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सभी इनेलो कार्यकर्ताओं से इस चुनाव अपनी पार्टी की चुनाव समझकर शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवारों ज़्यादा से ज़्यादा वोटों के साथ जिता कर शिरोमणि कमेटी में भेजो और रिकार्ड कायम कर दो। इस मौके पर अभय सिंह चौटाला ने स. बादल को सिरोपा और तलवार भेंट करके सम्मानित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+