अमर सिंह पहुंचे एम्स

Amar Singh
नई दिल्ली। नोट फार वोट मामले में गिरफ्तार सपा के पूर्व महासचिव और सांसद अमर सिंह को अस्वस्थता के चलते सोमवार की रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में भर्ती करा दिया गया। उनका यहां चेकअप किया जा रहा है। अमर सिंह को एम्स में प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। उनका चेकअप एम्स के नेफ्रोलाजी के एसोसिएट प्रोफेसर संजय गुप्ता कर रहे हैं। रात तक अमर सिंह एम्स में ही थे। चेकअप के बाद वे एक बार फिर तिहाड़ जेल जाएंगे। हालांकि आज उनकी जमानत याचिका पर फैसला आना है।

गौरतलब है कि तिहाड़ जेल प्रशासन अमर सिंह की मेडिकल रिपोर्ट सोमवार को कोर्ट में पेश कर दी है। रिपोर्ट में अमर सिंह की हालत स्थिर बताई गई है। यह भी बताया गया है कि उनकी पहले की जांच रिपोर्ट और अभी की रिपोर्ट में अंतर है। अभी कुछ जांच की रिपोर्ट आनी हैं, जो मंगलवार को कोर्ट में जमा की जाएंगी। सोमवार को विशेष जज संगीता ढींगरा सहगल की कोर्ट में वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने कहा कि पुलिस अमर सिंह पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगा रही है, लेकिन नोट फार वोट कांड के समय विपक्ष के नेता रहे लालकृष्ण आडवाणी ने हाल ही में लोकसभा में कहा है कि उनके इशारे पर स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। अमर सिंह ने फिर किस चीज का षड्यंत्र किया?

जेठमलानी ने कहा कि मेडिकल ग्राउंड पर हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध में भी जमानत दे दी जाती है। यह ठीक है कि अमर सिंह की जिंदगी को तत्काल खतरा नहीं है, लेकिन उनकी जिंदगी खतरों से खाली नहीं है क्योंकि वे पिछले कई सालों से दवा पर चल रहे हैं। अब देखना है कि आज कोर्ट अमर सिंह को बेल देता है या फिर एम्स से जेल भेज देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+