गुलाम के आमिर खान बनने के चक्कर में युवक की मौत

Uttar Pradesh: Youth Killed while Train hits in Varansi
लखनऊ। फिल्म गुलाम में आमिर खान ने ट्रेन के आगे दौड़कर ट्रेन का पछाड़ दिया था लेकिन वाराणसी के मोहम्मद कलाम ऐसा नहीं कर पाया। वह टे्रन के साथ दौड़ा तो काफी तेज लेकिन जब ट्रेन को पार कर दूसरी ओर जाने की बारी तो वह हार गया और ट्रेन के इंजन से टकरा कर बुरी तरह घायल हो गया। महज दो हजार की शर्त पूरी करने के लिए इस प्रकार का स्टंट कर रहे कलाम की कुछ ही देर में मौत हो गयी।

वाराणसी के जैतपुरा निवासी तीस वर्षीय मोहम्मद कलाम ने अपने दोस्तों से शर्त लगायी कि वह सिटी स्टेशन से रवाना होने वाली यात्री गाड़ी को अगली रेलवे क्रासिंग से पहले पछाड़ देगा। आमिर खान बनने की चाहत में कलाम ने दोस्तों से यह शर्त दो हजार रुपयों के लिए लगायी। फिर क्या था कुछ ही देर में ट्रेन आयी और कलाम उसके साथ दौडऩे लगा और क्रासिंग से पहले वह जैसे ही ट्रेन को क्रास करने के लिये मुड़ा कि ट्रेन का इंजन बीच में आ गया और उसे जोरदार झटका मारते हुये आगे निकल गया।

ट्रेन की टक्कर से कलाम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलाम की मौत के बाद लोगों का गुस्सा रेल प्रशासन पर फूट पड़ा। लोगों का कहना था कि सारी गलती रेल प्रशासन की है। उधर कलाम के सभी दोस्त फरार हो गए। कलाम अपने परिवार का अकेला लड़का था जिसके कंधों पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत दी कि वह रेलवे स्टेशन के निकट चौकसी रखें ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+