रथ पर बैठ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया चुनावी ऐलान

Uttar Pradesh: Akhilesh Yadav on Rath yatra with message for change
लखनऊ । विधानसभा चुनाव के लिए भले ही अन्य कई दलों में अभी प्रत्याशियों के नाम ही तय किये जा रहे हों लेकिन सपा ने इन सबको पछाड़ते हुए प्रचार भी शुरू कर दिया है। सपा ने अपने अभियान की शुरूआत रथयात्रा के साथ की। उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में संभावित विधानसभा चुनाव के लिये सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। यह यात्रा चार चरणों में राज्य के अलग-अलग शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जायेगी।

पिछले चुनाव में सपा के विरोधी रहे आजम खां इस बार पार्टी के मुस्लिम चेहरे का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। श्री खां ने सपा अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी मु यालय से यात्रा को हरी झंडी दिखायी। पार्टी नेताओं का कहना है कि यात्रा से यह संदेश देने की कोशिश की जायेगी कि यदि पार्टी विधानस भी चुनाव के बाद सत्ता में आयी तो जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगी। यात्रा शुरू होने के पहले पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और यात्रा का महत्व समझाया। अभियान की शुरूआत के साथ ही आजम खां ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि संप्रग सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और उसमें राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी है।

उन्होंने प्रदेश की बसपा सरकार को भी जनविरोधी बताया। बिना किसी का नाम लिये कहा कि एक महिला और चार नौकरशाह पूरे राज्य को चला रहे हैं जिनका एकमात्र एजेंडा जनता के पैसे को लूटना है। भारतीय जनता पार्टी पर उन्होंने सा प्रदायिकता का आरोप लगाया है। श्री खां ने कहा कि सा प्रदायिकता के रंग में रंगी भाजपा एक बार फिर रथयात्रा निकाल रही है जो देश की धर्मनिरपेक्षता के सामने खतरा बन कर सामने आयेगा। सपा का दावा है कि इस यात्रा से आमजन जुड़ेगा और चुनाव में सपा को मजबूत करेगा।

यात्रा का नेतृत्व करने वाले प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यात्रा से जरिए सरकार की खामियां जनता के सामने रखीं जायेंगी। उनका दावा है कि इस यात्रा से सपा का खासा फायदा होगा। पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि यात्रा के पहले चरण में श्री यादव उन्नाव और कानपुर के अलावा जिले के ग्रामीण इलाके में जायेंगे। दूसरा चरण सात दिन का होगा जिसमें वह बरेली, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और जालौन जायेंगे। श्री यादव की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले 2001 में उहोंने 31 जुलाई से 14 अक्तूबर तक पूरे राज्य का दौरा किया था। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी 1987 में यात्रा कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+