तमिलनाडु: दलितों पर पुलिस गोलीबारी में 6 की मौत

Tamilnadu: Toll rises to 6 in police firing on Dalit mob
चेन्‍नई। तमिलनाडु के रामानाथपुरम जिले में पुलिस द्वारा दलितों पर की गई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई है वहीं एक बुरी तरह घायल है। इलाके में इस समय दहशत का माहौल है। पुलिस ने रविवार को दलित नेता जॉन पंडियन की गिरफ्तारी की थी। जिसके विरोध में लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इस पथराव में 30 पुलिसवाले घायल हुए थे। जिसके बाद पु‍लिस ने गोलीबारी की।

पुलिस का कहना है कि रविवार को पुलिस ने कानून व्‍यवस्‍था बरकरार रखने के लिए दलित नेता जॉन पंडियन को परामाकुड़ी इलाके में जाने से रोका था। वे दलित नेता इमानुअल सेकरन की याद में चल रहे प्रोग्राम में हिस्‍सा लेने वाले थे। जिससे इलाके में हिंसा भड़कने सकती थी। पुलिस जब उन्‍हें गिरफ्तार कर ले जा रही थी तो लोगों ने पुलिस का घेराव कर लिया जिसके बाद पुलिस और लोगों के बीच झड़प हुई।

मारे गए लोगों के शव अभी पुलिस के पास हैं। शव उनके परिजनों को देने के बाद हिंसा और भड़क सकती है। राजनीतिक पार्टियों ने इस पुलिस फायरिंग की जांच कराने की मांग की है। इस बीच राज्‍य की मुख्‍यमंत्री जयललिता ने मारे गए लोगों के परिवार वालों को 1 लाख रुपए देने का मुआवजा देने का ऐलान किया है। न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस को दी खबर में पुलिस ने बताया कि इलाके में हिंसा रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+