लखनऊ: पढ़ाई के दबाव में छात्र ने फांसी लगायी

राजाजीपूरम के रहने वाले सत्यजीत सिंह ने मकान की तीसरी मंजिल पर लगे कुण्डे में रस्सी के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी सबसे पहले मकान मालकिल हुई। ऊपर जाते वक्त जब मकान मालकिन की नजर कमरे की ओर गयी तो उन्होंने देखा कि सत्यजीत का शव लटक रहा है। वह जोर-जोर से शोर मचाने लगीं उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। लोगों घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा तथा घर की तलाशी ली। तलाशी के पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। मकान मालकिन ने बताया कि सत्यजीत मूल रूप से जालौन का रहने वाला था और इस वर्ष जुलाई माह में राजधानी पढ़ाई करने के लिए आया था। पुलिस का कहना है कि सत्यजीत अपने पिता देवेन्द्र सिंह के दोस्त कृष्ण पाल सिंह के घर में रहता था। कृष्णपाल सिंह भी जालौन में रहते थे और यहां सिर्फ उनकी पत्नी और दो बच्चे रहते हैं। पुलिस सत्यजीत की आत्महत्या के पीछे पढ़ाई का दवाब बता रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications