जीआरपी ने कब्जे में लिया मीरा चोपड़ा का लैपटॉप

शनिवार को टीम ने इलाका मजिस्ट्रेट की कोर्ट में रुचि केस की पेजिंग कराने के बाद मीरा चोपड़ा का लैपटॉप अपने कब्जे में लिया। पुलिस को इस लैपटॉप से गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि लैपटॉप पुलिस को सौंपे जाने की बात सामने आने के बाद मीरा चोपड़ा की ओर से इसमें छेड़छाड़ की गई होगी। इसके चलते इसे साइबर लैब में भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कोई तस्वीर सामने आएगी।
मामले की जांच कर रही जीआरपी टीम की ओर से अदालत में कहा गया है कि जांच के दौरान दहेज मृत्यु के मामले को दोबारा से लगाया गया है। पुलिस को सुमित भुट्टन की मां और बहन के साथ उसके पिता को भी आरोपी बनाया गया है। जीआरपी की टीम ने मीरा चोपड़ा पर भी शिकंजा कसते हुए अदालत को बताया है कि वह उसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications