अन्ना के अनशन के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटे राहुल गांधी

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने सभी महासचिवों औऱ सूबे के सूबेदारों से कहा है कि वे अपने अपने राज्य में अन्ना के अनशन से हुए पार्टी के नुकसान का आंकलन करे और यह बताएं कि उस नुकसान की भरपाई कैसे किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने एक मौखिक आदेश यह भी जारी किया है कि वे अपने अपने राज्यों में सामाजिक योजनाओं को लागू करवाने के लिए अपना जितना भी हो सके योगदान दें। राहुल ने कहा है कि वे अपने अपने राज्यों के लिए अलग अलग नीतियां भी तय कर सकते हैं पर सभी लोगों का जोर इस बात पर होना चाहिए कि कैसे अनशन के प्रभाव से कांग्रेस को बचाया जा सके।
आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना के अनशन से यदि इस समय कोई परेशान है तो वह कांग्रेस, क्योंकि अन्ना का अनशन अन्ना बनाम कांग्रेस के रूप में स्थापित हो गया था। हालांकि कांग्रेस की कोशिश थी कि अनशन के खिलाफ उसके सहयोगी भी उसका साथ दें पर उसके साथियों ने अनशन से अपना मुंह मोड़ लिया था। अब अन्ना ने सभी राज्यों में यात्रा का मन बनाया है ऐसे में कांग्रेस को परेशान होना लाजिमी है।












Click it and Unblock the Notifications