पाकिस्तान से जुड़े दिल्ली बम ब्लास्ट के तार

एजेंसियों का कहना है कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट में अकरम घायल भी हो गया था और वह घायलावस्था में ही दिल्ली से सिलीगुड़ी लौटा और तब से वह एक नर्सिंग होम में इलाज करा रहा था। सूत्रों के मुताबिक पिछले चार महीने से मोहम्मद अकरम सिलीगुडी में रह रहा था। एनआईए की टीम सिलीगुड़ी में उस नर्सिंग होम में आज रात छापेमारी की जहां अकरम के इलाज कराने की संभावना थी पर वह नहीं मिला। हालांकि टीम अभी भी सिलीगुड़ी में नजरे बनाए हुए हैं। सूत्र बता रहे हैं कि इस पूरे विस्फोट में अकरम का महत्वपूर्ण रोल हो सकता है। संभव है कि वह ब्लास्ट में साजिश में शामिल हो।
वहीं, दिल्ली धमाका मामले में गुजरात पुलिस ने एक नौजवान को पाटन से हिरासत में लिया है। आरोप है कि नौजवान ने टीवी चैनलों को धमकी भरा फर्जी ई-मेल भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications