राजस्थान सरकार फंसा रही है नवीन को : रायचंद जैन

नवीन जैन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगने के बाद उनके पिता रायचंद जैन ने कहा कि यह सब राजस्थान सरकार का दबाव बनाने का प्रयास है जोकि एक ईमानदार व्यक्ति को फंसाना चाहती है। जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने से नरवाना के लोग हैरान हैं। छ: दिन लापता रहे जिससे राजस्थान सरकार की काफी किरकरी हुई उस समय उनके पिता रायचंद जैन ने प्रेस को जारी बयान में कहा था कि नवीन को इमानदारी की सजा मिल रही है।
नवीन जैन पर राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जिला हनुमान गढ़ में चिकित्सा उपकरणों की खरीद में लगे आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीबी के महानिदेशक अजीतसिंह के अनुसार नवीन जैन जब जिला हनुमान गढ़ में उपायुक्त थे तो उस समय यहां चिकित्सा उपकरणों की खरीद की गई थी। इस खरीद में कई प्रकार की अनियमितता के आरोप हैं।
करौली और बारां में सरकार की योजनाओं के प्रचार करने की सामाग्री में गोलमाल के आरोप लगे हैं। बताया गया कि प्रचार के लिए 7 लाख रूपयों की राशि निश्चित की गई थी जबकि 80 लाख के बिल पास किए बताए गए। जैन के पिता रायचंद ने उन पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया । उन्होंने कहा कि सरकार नवीन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि उनको नवीन की ईमानदारी पर कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी क ा रहन-सहन अलग ही होता है। इस तरह के आरोप लगने से नरवाना के अन्य लोग भी हैरान है।












Click it and Unblock the Notifications