रोजगार के लिए लोन चाहिये तो दो इंटरव्यू

इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र में रहने वाले बीपीएल परिवारों को स्व-रोजगार के साधन जुटाने के लिए विभिन्न बैंकों से ऋण दिलाया जाता है। बैंकों से दिए जाने वाले इस ऋण पर 25 प्रतिशत तक सबसिडी प्रदान की जाती है। सबसिडी युक्त ऋण हासिल करने के लिए गड़बड़ी की शिकायतें आ रही थीं। इस धांधली को रोकने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय ने इस योजना के तहत आवेदकों का अब साक्षात्कार लिया जाएगा।
चार सदस्यीय कमेटी में अतिरिक्त उपायुक्त के अलावा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक व अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक शामिल होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त डीके बेहरा ने बताया एसजेएसआरवाई के तहत सिरसा शहरी के बीपीएल परिवारों के साक्षात्कार के लिए 27 सितंबर का दिन निर्धारित किया गया है। अपात्र सरकारी योजनाओं का लाभ न उठा सकें।
इस पर रोक के लिए ही साक्षात्कार शुरू किया गया है। सबसिडी युक्त ऋण के मामले में अधिक संख्या में आवेदन आने के कारण जरूरतमंद लोगों को मजबूरन दलालों का सहारा लेना पड़ता था। दलाल इस योजना के तहत दी जाने वाली सबसिडी राशि में मोटा हिस्सा झपट लेते थे। लक्ष्य से अधिक केस होने की वजह से बैंक अधिकारी कथित रूप से दलाल द्वारा भेजे गए आवेदक को ही ऋण जारी करते थे।












Click it and Unblock the Notifications