सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मोदी बोले 'गॉड इज ग्रेट'

नई दिल्ली। गोधरा दंगे पर सु्प्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नरेन्द्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए टि्वटर पर लिखा है गॉड इज ग्रेट। मोदी की ओऱ से इस मसले पर पहली बार प्रतिक्रिया आयी है। आपको बता दें कि भाजपा ने भी मोदी के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। जबकि वहीं जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी इस फैसले से काफी दुखी है।

आपको बता दें कि गोधरा दंगो में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूमिका आप अब से थोड़ी देर पहले सु्प्रीम कोर्ट ने ये कहा कि दंगों की जांच कर रही एसआईटी को मोदी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। जिसके चलते उसने मोदी को फौरी तौर पर राहत जरूर दे दी है लेकिन उसने एसाईटी रिपोर्ट को क्लोजर रिपोर्ट बनाकर मामला लोअर कोर्ट में भेज दिया है जिससे अब गेंद लोअर कोर्ट के पाले में है कि वो मोदी पर मुकदमा चलाती है या नहीं।


वहीं दिवंगत कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी ने कोर्ट के इस कदम पर अफसोस जताया है उनका कहना है कि जब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली तो अब लोअर कोर्ट उन्हें क्या राहत देगा। जो भी हुआ है वो गलत हुआ है। जाफरी ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें एसआईटी रिपोर्ट पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+