रिहन्द बांध में पानी लबालब भरा, यूपी में बाढ़ से तबाही शुरू

प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित यह बाढ़ एशिया का सबसे बड़ा बांध है। मूसलाधार बारिश के कारण सिल्ट व कचरे से पटा यह बांध भर गया है, जिससे पानी का स्तर खतरे के निशान को पार गया है। पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए उसके 11 फाटकों को दो घण्टे के लिए खोलना पड़ा। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को चौकस रहने के लिए कहा गया है।
रिहन्द और ओबरा में पानी बढऩे के साथ ही चोपन में सोन नदी के खतरनाक तरीके से बढ़ रहे पानी से निपटने की भी व्यवस्था की जा रही है। निर्देश दिया गया है कि रात में डैम के फाटक हरगिज न खोले जायें पर डैम प्रशासन का कहना है कि जिला प्रशासन डैम के तटवर्ती इलाकों को खाली करा ले। रिहन्द डैम के अधिशासी अभियन्ता हरेन्द्र कुमार ने कहा कि पानी के दबाव के चलते आवश्यकता पडऩे पर तत्काल फाटक खोलने होंगे अन्यथा बांध के टूटने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
सुबह डैम के 11 फाटक खोले जाने तथा रेणुकूट, बिजुल सोन के तटवर्ती इलाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानों व लेखपालों को सचेत कर दिया गया है। वहीं महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पिछले पांच साल से बांध के अनुरक्षण की आवश्यकता विशेषज्ञों द्वारा जतायी जाती रही है। अभी तक बांध का अनुरक्षण नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications