दिल्ली : थप्पड़ जड़ा तो मिली मौत

Murder
नई दिल्ली। चाय जमीन पर गिर गई , इस पर मालकिन ने नौकर को थप्पड़ जड़दिया। यही उनकी मौत का कारण बना। बदले की कार्रवाई में नौकर ने मालकिन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। नौकर दीपक हत्या करने के बाद असम भाग गया था। पुलिस ने उसे सिलचर से पकड़ा था।

दक्षिण-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि अपनी बेइज्जती से आहत होकर नौकर दीपक ने बुजुर्ग मालकिन विजय निंद्रा (63) की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार नौकर दीपक ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि 8 सितंबर को वह मालकिन को चाय देने के लिए गया था। थोड़ी सी चाय फर्श पर गिर गई जिसके बाद मालकिन ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। यही नहीं खाना में नमक कम होने पर भी मालकिन ने उसे खरीखोटी सुनाई थी। जिसके बाद उसने सब्जी काटने वाली चाकू से 65 वर्षीय विजय निंद्रा की हत्या कर दी।

63 वर्षीय बुजुर्ग महिला विजय निंद्रा सरकारी स्कूल से प्रिंसिपल के पद से रिटायर थीं। विजय निंद्रा अपने पति रणवीर निंद्रा के साथ कालकाजी बी ब्लॉक स्थित घर में रहती थीं। उनके पति रणवीर निंद्रा लंबे समय से बीमार हैं। उनके कोमा में होने की वजह से उनकी देखरेख विजय निंद्रा ही करती थीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि किसी ने विजय की घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी है।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ है। घर से कोई भी सामान गायब नहीं था। जांच में पुलिस को पता चला कि विजय का बेटा लंदन में है जबकि उनकी बेटी लाजपत नगर स्थित अपनी ससुराल में रहती है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। दिल्ली, नोएडा के अलावा

यूपी में कई जगहों पर करीब 27 लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन, घर में काम करने वाले नौकर के विरोधाभाषी बयान पर पुलिस को संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने अपना दोष कबूल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+