कैश फॉर वोट मामले में अपनों के ही निशाने पर बीजेपी

पूरे मामले की बात करें तो अमर सिंह की ओर से विशेष न्यायाधीश संगीता ढींगरा सहगल की अदालत में पेश हुए तथा उन्होंने श्री सिंह की जमानत के लिए अपनी आखिरी कोशिश तक जमकर दलीलें दी। दलील पेश करने के दौरान जेठमलानी ने यह आश्चर्यजनक तर्क दिया जिसने मामले को नये सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया। जेठमलरनी ने कहा कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कह चुके हैं कि नोट के बदले वोट के स्टिंग ऑपरेशन को उन्होंने हरी झंडी दी थी। उन्होंने कहा कि फिर तो इन परिस्थितियों में हो सकता है कि इस कांड की धनराशि का स्रोत भाजपा ही हो।
मालूम हो कि भाजपा के सिनीयर मोस्ट नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पहले ही मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि स्टिंग ऑपरेशन उनकी जानकारी में हुआ था। उन्होंने सरकार को चुनौती दी थी कि वह उन्हें गिरफ्तार करें और जेल में डाल दें। जेठमलानी ने अमर सिंह की जमानत का पक्ष लेते हुए कहा कि उनकी पत्नी बीमार हैं और उन्हें देखरेख की जरुरत है। न्यायाधीश ने सिंह की जमानत की अर्जी पर सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी।












Click it and Unblock the Notifications