उत्तराखंड के टिहरी में बस खाई में गिरी, 6 की मौत

सोमवार सुबह करीब साढे ग्यारह बजे विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत अगलाड-थत्यूड मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरी मिनी बस संख्या यूके07 2355 बंगार गांव के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीणों का जमावडा लग गया और प्रशासन और 108 सेवा मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
दुर्घटना में भूराज पुत्र भागीरथु उम्र 30 वर्ष निवासी ललोटना, लुद्रु पुत्र शंकरू उम्र 40 वर्ष निवासी परोडी, नरेश सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी पंतवाडी नैनबाग, किशनलाल पुत्र चुंच्या उम्र 55 वर्ष निवासी नैनबाग, आलोक सिंह पुत्र सते सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी नैनबाग की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि राइका नैनबाग में अध्यापक लाल बच्चन उम्र 52 वर्ष की मसूरी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी।
घायल 8 लोगों को 108 सेवा द्वारा देहरादून रेफर किया गया है। नायब तहसीलदार बीएस नपच्वाल ने बताया कि घायलों में 2 की स्थिति गंभीर है। घटना की जानकारी पाकर काबीना मंत्री और क्षेत्रीय विधायक खजानदास भी मौके पर पहुंचे और उन्होनें राहत कार्य का जायजा लिया।












Click it and Unblock the Notifications