मंत्रियों की समीक्षा बैठकें झूठ का पुलिंदा: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने इन बैठकों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा है कि राज्य का हाल बेहाल है। समीक्षा बैठकें कर बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं। उन्होंने सहकारिता मंत्री के इस बयान पर आपत्ति जतायी है जिसमें उन्होंनें कहा था कि रासायनिक खादों की उपलब्धता 110 प्रतिशत है। मनोज मिश्र ने कहा कि हकीकत यह है कि प्रदेश में डीएपी और यूरिया का अकाल है। रासायनिक खादों की बडे पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही है। वहीं भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री की इस बात पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 19 जिलों में स्वास्थ्य सेवायें खराब हैं।
मनोज मिश्र का कहना है कि पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवायें पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी हैं। यह किसी से छिपा नहीं हैं कि मरीज दवा के लिए बेहाल हो रहे हैं और दवायें अस्पताल में नहीं मिल रही हैं। वहीं सरकारी अस्पताल की व्यवस्था भी बदतर है। डॉक्टर नदारद हैं। उन्होंने कहा कि इस समय वर्षाजनित रोगों एवं अन्य रोगों तेजी से फैल रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में मौतें हो रही हैं। आम जनता दिमागी बुखार, डेंगू, चिकनगुनियां व जापानी इन्सफिलाइटिस समेत तमाम रोगों से पीडि़त है।
भाजपा के मुताबिक स्वास्थ्य महकमा नकारा तथा निष्क्रिय है और मंत्री भी समीक्षा बैंठकें कर खाना पूरी करके रहे है। उन्होंने कहा समीक्षा बैठकों में मात्र कुछ छोटे अधिकारियों को दण्डित कर इतिश्री कर ली जाती है। सिंचाई मंत्री के बयान कि बांध कटने पर अभियन्ता निलंबित होंगे, इस पर मिश्र ने सवाल किया कि अभी हाल ही बांध टूटने के कारण तबाही के लिए जि मेदार अधिकारियों और मंत्री पर सरकार मौन क्यों है। भाजपा प्रवक्ता ने परिवहन अधिकारियों, मुख्य अपर अधिकारियों, बांध कटने पर अभियंताओं के निलम्बन, खराब पुष्टाहार मिलने पर वेतन कटौतियों की घोषणा आदि को मात्र दिखावा बताया तथा कहा कि इनसे जनता के साढ़े चार साल के दर्द पर मरहम नहीं लगाया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications