बिहार में मौत बनकर घुसी इंसेफलाइटिस, 19 बच्चों को बनाया शिकार

अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि बीते 23 अगस्त से अब तक यहां इंसेफलाइटिस से पीडि़त 70 मरीजों को भर्ती कराया गया था जिनमें से 19 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बीमारी से पीडि़त मरीजों के इलाज के लिये डाक्टरों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है जिसमें पटना मेडिकल कालेज के चार और गया मेडिकल कालेज के चार चिकित्सक शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के चतरा, औरंगाबाद और गया इलाके में ही इस बीमारी से ग्रसित मरीजों की अधिकांश संख्या देखने को मिली है। बिमारी से निपटने के लिये सभी सुविधा और जांच अस्पताल में उपलब्ध कराया गया है। राज्य के स्वास्थय मंत्री ने कहा है कि इंसेफलाइटिस नामक इस बीमारी से कुछ बच्चों की मौत अवश्य हुई है लेकिन इसके समुचित इलाज का प्रबंध कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications