और बी सी खंडूरी की हो गई ताजपोशी..बनें दूसरी बार सीएम

आपको बता दें कि विकिपीडिया के मुताबिक भुवन चन्द्र खण्डूरी का जन्म 1 अक्टूबर 1934 को हुआ था , भारत के उत्तराखण्ड राज्य की तीसरी विधानसभा के वो सदस्य हैं। वो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में उत्तराखण्ड विधानसभा की धूमाकोट सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहल वो 8 मार्च 2007 से 27 जून, 2009 तक उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
श्री खण्डूरी ने अपनी शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सैन्य अभियांत्रिकी महाविद्यालय (सी.एम.ई.) पूणे, इन्स्टिटूयूट ऑफ इंजिनियर्स, नई दिल्ली और रक्षा प्रबंध संस्थान सिकन्दराबाद से प्राप्त की। उन्होने 1954 से 1990 तक भारतीय सेना की कोर ऑफ इन्जिनीयर्स में सेवा की। भारतीय सेना में विशिष्ट सेवा के लिए उन्हे 1982 में राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मैडल प्रदान किया गया।
सेवानिवृत्ति के उपरान्त वे राजनीति में आए और 1991 तथा बाद के चुनावों में उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व वाली सरकार में वे सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं। 2003 में उन्हे कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
इससे पहले आपको बता दें कि आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य में लोग मौजूदा सीएम रमेश पोखरियाल निशंक से खुश नहीं थे। उन्होंने जब से कमान संभाली थी तब से ही उनके ऊपर भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लग चुके थे । भाजपा अगले साल होने वाले राज्य के चुनाव को लेकर कोई खतरा उठाना नहीं चाहती गैं इसलिए उसने निशंक को हटा कर खंडूरी को दोबारा सीएम बना दिया।
गौरतलब है कि भगत सिंह कोश्यारी के विरोध के चलते खंडूरी को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी और खंडूरी की जगह निशंक को सीएम बनाया गया था, खैर ये बात और है कि निशंक खंडूरी के ही चुने गये उम्मीदवार थे। लेकिन एक बार फिर से खंडूरी को राज्य का सीएम बना दिया गया है। देखते है इस बार भाजपा की ये युक्ति कितनी कामयाब होती है












Click it and Unblock the Notifications