सूफी संगीत के पुरोधा वडाली ब्रदर्स जिंदा कारतूसों के साथ पकड़े गये

Wadali Brothers
नई दिल्ली। देश के मशहूर सूफी गायक पूरणचंद वडाली और उनके भाई प्यारे लाला वडाली को आज समय अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया जब वो अपने साथ जिंदा कारतूसों को लेकर जाने की फिराक में थे।

टीवी चैनलों के मुताबिक दोनों ही गायकों के पास से 14 जिंदा बुलेट बरामद किये गये हैं। दोनों ही गायक अमृतसर से दिल्ली एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे लेकिन अभी तक इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करायी गयी है।

आपको बता दें कि वडाली बंधु को सूफी संगीत के सेवक के रूप में दुनिया जानती है। ये देश का बड़ा नाम है। इन्होंने सूफी संगीत को एक नयी पहचान दी है।वडाली बंधु गुरूवाणी, काफी, गजल और भजन गाते हैं। ये बच्चों को सूफी संगीत की शिक्षा भी देते हैं। वैसे ये अपने संगीत को बेचने में यकीन नहीं रखते हैं और ना ही बहुत ताम-झाम करते हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इन्हें किसी अपराध या विवाद में पकड़ा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+