भ्रष्टाचारियों को मत देना वोट: अजय चौटाला

इनेलो प्रत्याशी ने उचाना हलके के लोगों की विश्वास दिलवाया कि पार्टी ने आपकी सेवा करने के लिए उन्हें प्रत्याशी चुना है, इसलिए अन्ना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम को उनकी जीत का मार्ग प्रशस्त कर आगे बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चले जनआंदोलन के बाद जनता के पास एक बार कांग्रेस की गूंगी बहरी सरकार के कान खोलने का मौका आपके हाथ आया है।
डा. चौटाला ने कहा कि घोटालों का काला इतिहास रखने वाली कांग्रेस का प्रत्याशी, देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार के जनक माने जाने वाले कुलदीप बिश्रोई भी आपके बीच वोट मांगने आएंगे और तरह तरह से अपको सपने दिखाएंगे, जात-पात की बात करेंगे, भाईचारे की दुहाई देंगे। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल कहा करते थे कि जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत है और अब जनता को फैसला करना है कि कौन भ्रष्ट व जनविरोध है।
उन्होंने आगे कहा कि यदि जनता यदि इनेलो पार्टी को भ्रष्ट मानती है तो उन्हें एक वोट मत देना और कांग्रेस और हजकां को भ्रष्ट मानती है वोटिंग मशीन पर उनके निशान का एक भी बटन मत दबाना। आज चौटाला ने गांव बड़ौदा, मखंड, बुडायन, बोंगरा, उचाना खुर्द, दुर्जनपुर, काकड़ौद सहित 15 गांवों का दौरा किया। इस दौरे में उनके साथ हलका प्रधान सूबे सिंह लोहान, विधायक पिरथी नंबरदार, डा. रामचंद्र जांगड़ा, महेंद्र सिंह लोहदर, शमशेर सिंह नगूरा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications