बेहोश किए बिना ही निकाला ब्रेन टयूमर

उसके सिर से 20 मिलीमीटर की रसोली निकाली गई है। झज्जर जिले के गांव साल्हावास निवासी 30 वर्षीय बिजेंद्र पुत्र अमर सिंह को बिना बेहोश किए ब्रेन टयूमर निकाला गया। न्यूरो सर्जन डा. विनित ने बताया कि करीब 3 वर्ष पहले बिजेंद्र दौरे पडऩे की शिकायत लेकर उनके पास आया था। उनका ईलाज शुरु किया गया। मरीज का आप्रेशन करके उसकी 2.2 से.मी. की रिसोली निकालने पर उसको लकवा आने की संभावनाएं बढ़ गई थी। डा. प्रशांत के अनुसार मरीज को हल्की नींद देकर सिर की नसों को सुन्न करके आप्रेशन किया गया।
करीब 2 घंटे चले इस आप्रेशन में मरीज को विशेष प्रकार की दवाईयों से हल्की नींद देकर सिर की नसों को सुन्न करते हुए जागृत अवस्था में आप्रेशन शुरु किया गया। मरीज के बारे में अधिक जानकारी देते हुए डा. विनित ने बताया कि मरीज अब पूर्ण रुप से स्वस्थ है और अब उ मीद की जा सकती है कि मरीज को दौरे की समस्या से मुक्ति मिल गई है। उसे तीन-चार दिन बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया जाएगा।
डा. प्रशांत ने बताया कि मरीज ने आप्रेशन के लिए पूर्ण सहमति दी और आप्रेशन के दौरान काफी सहयोग दिया। पी.जी.आई. निदेशक डा. चांद सिंह ढुल ने न्यूरो सर्जरी व बेहोशी विभाग के डाक्टरों को इस ऐतिहासिक आप्रेशन करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारे संस्थान के डाक्टर मरीजों का बेहतर ईलाज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications