हिसार उपचुनाव- वर्चस्व की जंग में जो जीता वही सिकंदर

सत्तारूढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल इनेलो एवं कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व वाली हरियाणा जनहित कांग्रेस इस चुनाव को जीतने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाकर इस चुनाव को महासंग्राम बनाने के प्रयास में जुट गई है। सत्तारूढ़ कांग्रेस जहां इस चुनाव को जीतकर अपने द्वारा करवाए गए विकास की जीत का डंका बजाने के प्रयास में है वहीं हजकां अध्यक्ष इस सीट को परम्परागत तथा अपनी पार्टी का कब्जा बरकरार रखकर अपनी धाक जमाने का प्रयास करेगी।
जहां तक इनेलो का सवाल है, संगठन की मजबूती के लिए विख्यात इनेलो ने पार्टी के प्रधान महासचिव अजय चौटाला को मैदान में उतार कर साफ संकेत दे दिए हैं कि वह कोई भी रिस्क लेने को तैयार नहीं है तथा पूरी मजबूती से चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगी। वैसे अजय की उम्मीदवारी के साथ ही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी हौंसला देखा जा रहा है। इंडियन नेशनल लोकदल एवं हरियाणा जनहित कांग्रेस ने पिछले काफी दिनों से हिसार लोकसभा क्षेत्र में चुनाव अभियान चला रखा था वहीं कांग्रेस इस तामझाम से अभी तक दूर है।
टांग खिंचाई के अंदेशे से सकते में हैं कांग्रेसी
कांग्रेस में सबसे बड़ी मुश्किल तो प्रत्याशी चयन की मानी जा रही है वहीं प्रत्याशी की घोषणा के बाद टांग खिंचाई के अंदेशे से पार्टी नेता सकते में है। दूसरी तरफ अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए आंदोलन से देशभर में कांग्रेस की जो किरकिरी हुई है, उसकी काली छाया भी कांग्रेस प्रत्याशी पर मंडरा रही है। वैसे भी प्रचार-प्रसार व जनता से दूर रहने वाले कांग्रेस के नेता अब चुनाव के वक्त जनता में जाने से हिचकिचा रहे हैं। चुनाव का परिणाम चाहे कुछ भी हो लेकिन एक चर्चा आम है कि चाहे कांग्रेस का प्रत्याशी कोई भी हो, उसे इनेलो या हजकां नहीं बल्कि खुद कांग्रेसी ही हरवाएंगे।
हिसार लोकसभा क्षेत्र में नौ विधानसभा क्षेत्र है जिनमें से पिछली बार हजकां के प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को 6 हलकों में जीत हासिल हुई थी और तीन हलकों में इनेलो को विजय मिली। कांग्रेस किसी भी हलके में चुनाव नहीं जीत पाई थी लेकिन तीन हलकों में इनेलो को जो भारी जीत मिली, उसने हजकां प्रत्याशी भजनलान को 6 हलकों में मिली बढ़त को बिल्कुल कम कर दिया। अब भी अन्य हलकों की अपेक्षा इनेलो को इन तीन हलकों नारनौंद, उकलाना व उचाना से ही ज्यादा आस है। इसी तरह हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई 6 हलकों में मिली जीत की बढ़त को बढ़ाने का प्रयास करेंगे ताकि सीट का बरकरार रखा जा सके।
कांग्रेस के टिकट चाहवानों ने दिल्ली में डेरा डाला
यूपीए चैयरमेन सोनिया गांधी व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विदेश में हैं इसके बावजूद हिसार लोकसभा से कांग्रेस टिकट के चाहवान नेताओं ने टिकट की जुगत बैठाने के लिए दिल्ली में बड़े नेताओं के दरवाजे दस्तक देनी आरम्भ कर दी है। यूं तो ये नेता काफी दिनों से सक्रिय थे मगर चुनावी तिथि की घोषणा के बाद तो इन नेताओं ने दिल्ली में स्थायी तौर पर डेरा जमा लिया है। टिकट की मारामारी सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी में ही है।
हिसार लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद प्रो. सम्पत सिंह,पूर्व सांसद जयप्रकाश,पूर्व सासद रणजीत सिंह,पूर्व मंत्री शमशेर सिंह सुरजेवाला,पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री छत्रपाल, कृष्णा सिंह, सरोज सिवाच मुख्यत:दावेदारी जता रहे हैं। इन नेताओं ने अपने-अपने समर्र्थकों को चुनाव के दृष्टिगत कमर कस लेने का भी कह दिया है। अब कांग्रेस हाईकमान टिकट किसकी झोली में डालता है।
आदमपुर विधानसभा में होगा सबसे रोचक मुकाबला
हिसार लोकसभा उपचुनाव में इस बार आदमपुर विधानसभा में सबसे बड़ा और रोचक मुकाबला होता नजर आ रहा है। इनेलो ने अजय चौटाला को मैदान में उतारने की घोषणा करके आदमपुर हलके को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। आदमपुर हलका एक तरफ हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई का घर है वहीं दूसरी तरफ इनेलो उम्मीदवार अजय चौटाला की ससुराल है।
ऐसे में यहां मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। इनेलो हिसार लोकसभा के उपुचनाव के मद्देनजर आदमपुर विधानसभा पर विशेष ध्यान भी रखे हुए थी। पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला यहां पर जल्दी-जल्दी आ रहे थे। इतना ही नहीं पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी पिछले 6 माह से यहां के लोगों के बीच खास अंदाज से मिल रहे थे। वहीं हजकां को चौ.भजनलाल की सहानुभूति के वोट मिलने तय माने जा रहे हैं। हजकां सुप्रीमों कुलदीप बिश्नोई व उनकी धर्मपत्नी रेणुका बिश्नोई भी दो माह से दिन-रात इस हलके में एक किए हुए है। ऐसे में अब हिसार लोकसभा के उपुचनाव में आदमपुर विधानसभा काफी महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाता नजर आने लगा है।
12 लाख से अधिक मतदाता
हिसार लोकसभा उपचुनाव में मतदाताओं की संख्या 12 लाख 99 हजार है जिनमें सात लाख 12 हजार पुरुष तथा पांच लाख 87 हजार महिला मतदाता है। इसके अलावा 6627 सेवा मतदाता भी शामिल है। वर्ष 2009 में हुए लोकसभा के आम चुनावों के दौरान मतदाताओं की संख्या 11.94 लाख थी जिनमें 6 लाख 53 हजार पुरुष तथा 5 लाख 41 हजार से अधिक महिला मतदाता थे तथा सेवा मतदाताओं की संख्या 6629 थी।
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications