जहर उगलने वाले दिग्विजय गा रहे अन्‍ना के भजन

Digvijay Singh praises Anna Hazare
भोपाल। हर छोटी बड़ी बात पर जहर उगलने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अचानक अन्‍ना हजारे के भजन गाने शुरू कर दिये हैं। जी हां भोपाल में मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने अन्‍ना आंदोलन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्‍होंने देश में बड़ा परिवर्तन किया है। कम से कम जो आरएसएस कार्यकर्ता काली टोपी लगाते थे, अब गांधी टोपी लगाने लगे हैं।

यह अन्‍ना हजारे की ही देन है। दिग्विजय ने कहा कि नागपुर में आरएसएस के मुख्‍यालय पर भगवा रंग के झंडे की जगह तिरंगा लहराता दिखाई देता है। वहीं उनसे प्रेरित होकर लाल कृष्‍ण आडवाणी भी भ्रष्‍टाचार के खिलाफ रथ यात्रा का मन बना रहे हैं। लेकिन उन्‍हें पहले अपनी इस यात्रा की शुरुआत भाजपा शासित मध्‍य प्रदेश से करनी चाहिये।

आतंकवाद पर किये गये सवाल पर दिग्विजय ने कांग्रेस सरकार का पक्ष लेते हुए कहा कि पी चिदंबरम के कार्यकाल में सबसे कम आतंकी वारदातें हुई हैं। इसलिए आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को कोसना गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+