दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का कब्‍जा

Delhi University
दिल्‍ली। दिल्‍ली छात्र संघ चुनाव का परिणाम आ गया है। अन्‍ना के आंदोलन के साये में हुए डीयू चुनाव में चार सीटों में से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कब्‍जा कायम किया जबकि एक सीट एनएसयूआई को मिली। आपको बताते चलें कि एनएएसयूआई के अजय चिकारा अध्‍यक्ष पद की सीट जितने में कामयाब रहे। बाकी उपाध्‍यक्ष पद के तीन सीटों पर विकास चौधरी, सचिव विकास यादव और संयुक्त सचिव दीपक बंसल ने जीता।

उल्‍लेखनीय है कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अन्‍ना के आंदोलन के बाद दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय चुनाव में एनएसयूआई और एबीवीपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। दो दोनों संगठनों के लिये यह‍ चुनाव प्रतिष्‍ठा का विषय बन गया था। यह अलग बात रही कि एबीवीपी ने 3 सिटों पर कब्‍जा किया मगर महत्‍वपूण अध्‍यक्ष पद पर एनएसयूआई ने अपनी हाजिरी दर्ज कराई। अध्यक्ष पद के लिये एनएसयूआई के अजय चिकारा ने एबीवीपी के नेहा सिंह को हराया।

मालूम हो कि एनएसयूआई के अजय चिकारा को 11 हजार 164 वोट मिले, वहीं उनके खिलाफ एबीवीपी की उम्मीद्वार नेहा सिंह को 8 हजार 802 वोट मिले। वाइस प्रेजिडेंट पद पर एबीवीपी के विकास चौधरी ने एनएसयूआई के भूपेंद्र चौधारी को हराया। विकास को 11 हजार 855 और भूपेंद्र को 8 हजार 75 वोट मिले। जनरल सेक्रेटरी के पद पर भी एबीवीपी ने कब्जा जमाया। एबीवीपी के कैंडिडेट विकास यादव ने एनएसयूआई की पराग शर्मा को हराया। विकास को 8 हजार 365 और पराग को 6 हजार 74 वोट मिले। जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर एबीवीपी के दीपक बंसल ने आशीष चौधरी को पराजित किया। दीपक 8 हजार 404 और आशीष को 6 हजार 299 वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+