उत्तराखंड में छिन सकती है निशंक की कुर्सी, कोश्यारी या खंडूड़ी लाइन में
नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी के आवास पर गुरूवार को करीब ढाई घंटे एक बैठक हुई जिसमें निशंक के नेतृत्व को लेकर बहस की गई। दरअसल एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक निशंक से लोग बहुत ज्यादा दुखी और परेशान है। इसलिए भाजपा अगले चुनावों तक निशंक को सीएम पद से हटाने का मन बना रही है। निशंक की जगह ये पद पू्र्व सीएम बी एस खंडूरी या भगत सिंह कोश्यारी को मिल सकता है क्योंकि दोनों ही राजनीति के मंझे हुए कलाकार हैं और अब दोनों ही लोगों के बीच में सुलह हो चुकी है। आपको बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी के विरोध के चलते खंडूरी को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी और खंडूरी की जगह निशंक को सीएम बनाया गया था, खैर ये बात और है कि निशंक खंडूरी के ही चुने गये उम्मीदवार थे।
लेकिन खबर ये आ रही है कि खंडूरी को भाजपा सीएम पद सौंपना चाहती है और कोश्यारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है क्योंकि अगले साल उत्तराखंड में प्रदेश चुनाव होने वाले हैं और कोश्यारी की उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में काफी अच्छी पैठ है। लेकिन क्या होगा और क्या नहीं ये कल यानी शनिवार को ही पता चल पायेगा।













Click it and Unblock the Notifications