बारिश से दिल्ली में ट्रैफिक जाम, दीवार गिरने से बच्ची की मौत

दिल्ली में सुबह से ही तेज बारिश जारी है। पूरी दिल्ली पानी-पानी हो गई है। दिल्ली तालाब में बदल गई है। लोगों को सुबह से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से यह आलम है कि सड़कों पर 2 फुट तक पानी भरा हुआ है। राजधानी में भारी बारिश अब भी जारी है। बारिश की वजह से स्कूलो में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। निचले इलाकों से गाडि़यों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।
अगर बारिश की वजह से दिल्ली के प्रभावित इलाकों की बात की जाए तो पतपड़गंज, पटेल चेस्ट, दौलतराम रोड, मायापुरी, आईपी फ्लाई ओवर पर पानी भरा हुआ है। इसके अलावा दिल्ली के यूसुफ सराय, मालवीय नगर, लाजपतराय रोड, रानीबाग रोड, कालिंदी कुंज, छत्ता रोड, डिफेंस कालोनी, पश्चिम विहार और रफी मार्ग में पानी भरा हुआ है। बारिश की वजह से दिल्ली के ज्यादातर रास्ते जाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications