भारी बारिश ने दिल्ली को जाम किया
दिल्ली।
शुक्रवार को भारी बारिश की वजह से दिल्ली लबालब हो गई है। सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई है। भारी बारिश सुबह से ही जारी है। लोग जब ऑफिस जाने लिए घर से निकले तो सड़कों पर जाम लग गई। बारिश की वजह से यह आलम है कि सड़कों पर 2 फुट तक पानी भरा हुआ है। राजधानी में भारी बारिश अब भी जारी है। id="toptextpromo">दिल्ली
के जिन इलाकों में पानी भरा है उनमें पतपड़गंज, पटेल चेस्ट, दौलतराम रोड, मायापुरी, आईपी फ्लाई ओवर शामिल हैं। सुबह से ही यहां गाडि़यों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। पानी ज्यादा भरने की वजह से गाडि़यां बंद हो गई हैं। जिस वजह से ट्रैफिक की प्रॉब्लम और बढ़ गई है। दिल्ली के अन्य इलाकों की बात करें तो यूसुफ सराय, मालवीय नगर, लाजपतराय रोड, रानीबाग रोड, कालिंदी कुंज, छत्ता रोड, डिफेंस कालोनी, पश्चिम विहार और रफी मार्ग में पानी भरा हुआ है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दिल्ली
इस समय बिल्कुल जाम हो चुकी है। सुबह से अपने काम के लिए निकले लोग अभी भी रास्ते में फंसे हुए हैं। ये कहें कि दिल्ली की मुश्किलें पिछले कुछ दिनों से कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर हुए ब्लास्ट ने दिल्ली को दहला दिया। फिर उसी रात आए भूकंप ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया। इन सबके बाद अब बारिश भी अपना रंग दिखा रही है। दिल्ली में जीवन सामान्य होने में समय लग सकता है।











Click it and Unblock the Notifications