थाने के पास छात्र की सरेआम हत्या

पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए छह हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना खुर्द गांव निवासी हैप्पी (21) पुत्र जगबीर सिंह शहर के सीआरए कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। वह बृहस्पतिवार सुबह घर से कॉलेज के लिए निकला था।
वह बस से अपने साथियों के साथ शहर आया था। वे सभी नगरपरिषद पार्क में पहुंचे। इसी दौरान छह से अधिक हमलावरों ने हैप्पी पर धारदार हथियारों हमला कर दिया। साथियों ने उसको सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रामकुमार टीम सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के पिता जगबीर की शिकायत पर गुमड़ निवासी महताब व खेवड़ा निवासी अंशूम सहित छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications