बेटा पैदा न कर पाई तो ससुरालियों ने ली जान

वारदात साहुवाला के पास स्थित ढाणी में गुरुवार शाम को हुई। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को सिरसा के सामान्य अस्पताल में होगा। 35 वर्षीय किसान राजबीर सिंह की शादी ग्यारह साल पहले गदराना निवासी राजवीर कौर से हुई थी। राजवीर कौर ने तीन लड़कियों को जन्म दिया लड़का न होने और दहेज के लिए उसे तंग किया जाने लगा। गुरुवार शाम सवा चार बजे राजवीर कौर ने अपने भाई जसपाल सिंह को फोन कर कहा कि उसके ससुराल वाले उसे मार देंगे।
जसपाल सिंह अपनी बहन के घर पहुंचा तो आंगन में उसकी लाश पड़ी थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और खून निकल रहा था। घर में उसकी तीन बेटियां ही थीं, जो रो रही थीं। उनकी उम्र 3 से 8 साल के बीच है। जसपाल ने बड़ागुढ़ा थाना पुलिस को सूचना दी। जसपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि राजवीर के ससुराल वाले दहेज के लिए उससे मारपीट करते थे। तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। इस दौरान पंचायत भी हुई लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications