परमाणु प्लांट से बिजली बनाना जनहित में नहीं - प्रशांत भूषण

Fight against graft to continue: Prashant Bhushan
फतेहाबाद। अन्ना टीम के अहम सहयोगी व सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा है कि परमाणु प्लांट लगाकर बिजली बनाना जनहित में नहीं है। वे आज गोरखपुर के किसानों से मिलने पहुंचे। चौथे दिन भी किसान ईश्वर सिंह का शव धरनास्थल पर रखकर संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में लगाए जाने वाले परमाणु प्लांटों की सरकार की पॉलिसी के खिलाफ एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में अगले सप्ताह तक दाखिल की जाएगी।

धरनास्थल पर उन्होंने शहीद ईश्वर ङ्क्षसह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा उन्होंने आंदोलन में पहले हुए शहीद हुए किसान भागूराम, रामलीला ग्राउंड में अन्ना के आंदोलन में शहीद हुए अयाल्की गांव के युवक संदीप को भी श्रद्धांजलि दी। प्रशांत भूषण ने कहा कि देश में जिस तरह से जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है उससे सरकार अपना व निजी कंपनियों का फायदा सोच रही है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण का जो कानून देश में फिलहाल है उसे बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण करने के लिए ग्राम सभा की सहमति होना जरूरी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अधिग्रहण से पहले भूमि पर लगने वाले प्रोजेक्ट के बारे में पूरी मालूमात होनी चाहिए, अगर वह जनहित में है तो उसके लिए किसानों की सहमति से जमीन का अधिग्रहण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परमाणु प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण करना तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह जनहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि परमाणु प्लांट से न केवल किसान उजाड़ेंगे बल्कि देश में स्वास्थ्य, खाद्यान और सुरक्षा जैसे खतरे भी पैदा होंगे। गोरखपुर के किसानों से शहीद ईश्वर सिंह का अंतिम संस्कार किए जाने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर के आंदोलन को वे पूरा सहयोग करेंगे। किसान संघर्ष समिति ने ईश्वर सिंह के शव का अंतिम संस्कार किए जाने बारे विचार-विमर्श करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+