यूपी: आतंकवाद व केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

आतंकवाद के खिलाफ उत्तर प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं लोगों के भीतर गुस्सा इस कदर बढ़ रहा है कि उन्होंने कहा कि यदि सरकार कोई कदम नहीं उठाएगी तो जनता उसे सबक सिखा देगी। दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर हुए बम विस्फोट में सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए। दिल्ली में चारों ओर दहशत का माहौल है और सरकार एक बार फिर आतंकवादी को जड़ से समाप्त किए जाने की बातें करने में जुट गयी है। सरकार की बातों पर भड़के आम लोगों ने राजधानी लखनऊ, कानपुर व गोरखपुर में प्रदर्शन किया।
लोगों ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ बातें करती हैं इसे एक चुनावी मुद्दा बना दिया गया है। प्रत्येक आतंकी घटना में आम लोगों की जाने जाती हैं लेकिन सरकार कोई प्रभावी प्रतिक्रिया दर्ज नहीं करा पाती। लोगों का आरोप था कि सुरक्षा एजेंसियों का प्रयोग आतंकवाद की रोकथाम के लिए करने की बजाय उन लोगों को प्रताडि़त करने के लिए किया जा रहा है जिन पर इनका साथ देने का आरोप लगता है।
फिलहाल लोगों का गुस्सा केन्द्र पर निकल रहा है उनका कहना है कि केन्द्र सरकार को कसाब व अफजल जैसे आतंकवादियों को जल्द से जल्द फांसी दे देनी चाहिए ताकि आतंकवादियों को यह संदेश मिले कि आतंक फैलाने की सजा मौत है। लोगों ने कहा कि सरकार तो बस आतंकवाद को एक मुद्दा बनाकर सत्ता सुख भोगने में व्यस्त है।












Click it and Unblock the Notifications