कांग्रेस प्रवक्‍ता मनीष तिवारी को अन्‍ना ने किया माफ

I have forgiven Manish Tewari for his comments: Anna Hazare
दिल्‍ली। कांग्रेस प्रवक्‍ता मनीष तिवारी की तरफ से समाजसेवी और गांधीवादी अन्‍ना हजार पर किये गये विवादास्‍पद और आपत्तिजनक टिप्‍पणी को लेकर पैदा हुआ भयंकर बवाल अब शांत हो गया है। अन्‍ना हजारे ने मनीष तिवारी को माफ कर दिया है। इससे कुछ दिन पूर्व ही अन्‍ना हजारे के वकील मिलिंद पवार ने कांग्रेस प्रवक्‍ता को कानूनी नोटिस भेजकर मामले को गहरा दिया था।

मनीष तिवारी को भेजे गये कानूनी नोटिस में कहा गया था कि अन्‍ना को भ्रष्‍ट कहने को लेकर वह लिखित रूप से माफी मांगे। साथ ही उन्‍हें चेतावनी भी दी गई कि अगर वह लिखित रूप से माफी नहीं मानेंगे तो पुणे कोर्ट में उनके खिलाफ अवमानना का मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। गुरुवार की शाम अन्‍ना हजारे ने अपने गांव रालेगण सिद्धि में कहा कि उन्‍होंने कहा कि मैने तो मनीष तिवारी को माफ कर दिया है अब पवार को भी उन्‍हें माफ कर देना चाहिए। अन्‍ना ने कहा कि अब मनीष लिखित तौर पर माफी मांगे या नहीं मांगे मगर फिर भी पवार उन्‍हें माफ कर दें।

मालूम हो कि पवार ने कुछ दिन पूर्व ही ईमेल और डाक के माध्‍यम से मनीष तिवारी को कानूनी नोटिस भेजा था। नोटिस में पवार ने यह भी कहा था कि अन्‍ना को भ्रष्‍ट कहने के लिये तिवारी को माफी के साथ ही साथ एक हलफनामा देना होगा जिसमें यह लिखना होगा कि अब ऐसी गलती भविष्‍य में नहीं होगी। बताते चलें कि दिल्‍ली में अन्‍ना के अनशन को दौरान कांग्रेस प्रवक्‍ता मनीष तिवारी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्‍यम से गांधीवादी अन्‍ना पर हमला बोल दिया था। तिवारी ने अन्‍ना को कहा था कि वह क्‍या भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं वह तो खुद ही भ्रष्‍ट हैं। इस टिप्‍पणी के बाद तिवारी की खुब किरकिरी हुई

ध्यान रहे कि दिल्ली में अन्ना के 16 अगस्त के अनशन से पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने एक प्रेस वार्ता कर गांधीवादी कार्यकर्ता पर जमकर हमला बोला था। सावंत आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए तिवारी ने पत्रकारों से कहा था कि अन्ना भी दूध के धुले नहीं हैं। वह भी ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इस बयान को लेकर जब उनकी किरकिरी हुई तो उन्होंने अन्ना सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+