प्रेमिका के घर में प्रेमी की धुनाई

Youth assaulted in girlfriend's house
नई दिल्ली। प्रेमिका के घर में घुसकर प्रेम का इजहार करनेवाले युवक को परिजनों ने जमकर धुनाई करके पुलिस को सौंप दिया है। जहांगीरपुर के कचहरियान मोहल्ला निवासी एक अपने ही पड़ोस की युवती से प्रेम कर बैठा। दोपहर को उसकी प्रेमिका के परिजन कहीं गए थे। प्रेमी ने मौके का लाभ उठाना चाहा और पे्रमिका के घर में जा घुसा। प्रेमिका के साथ प्रेमालाप कर रहे युवक को देख लेने पर युवती की मां और भाई ने कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद परिवार वालों को बुलाकर उसकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।

उधर नोएडा के सेक्टर-71 बी में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता को जहर देकर मार दिया गया। यह आरोप लगाते हुए सहारनपुर निवासी पीड़िता के पिता ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज करा लिया है। सहारनपुर जिले के गांव टिगरोल निवासी अशोक सिंह ने सेक्टर-71 के रहने वाले गौरव सिंह और उसकी मां, पिता और बहन के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पूजा सिंह की शादी गत वर्ष 20 अक्तूबर को गौरव सिंह के साथ हुई थी। गौरव यहां एक निजी कंपनी में काम करता है। मंगलवार की रात जहर से तड़पती हालत में पूजा को विनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इस दौरान पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जबकि गौरव फरार हो गया। उपचार के दौरान सुबह के समय पूजा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अशोक सिंह ने थाना-58 में मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि शादी के बाद से आए दिन पूरा परिवार पूजा को दहेज के लिए परेशान करता रहा। इन सभी ने मिलकर पूजा को जहर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हुई। इसमें गौरव सिंह, उसकी मां मंजू, ननंद कल्पना, पिता व एक अन्य को नामजद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+