प्‍यार में तालिबानी सजा, पत्थर मार-मार कर युवक की हत्या

Murder
लखनऊ। मुजफ्फरनगर जिले में रहने वाला शादाब एक युवती से प्रेम करता था। प्रेम की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। युवती के परिजनों ने युवक को ऐसे मौत दी कि लोगों को तालिबानियों की याद ताजा हो गयी। लोगों ने युवक को सरेआम इतने पत्थर मारे की कि उसकी जान चली गयी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे गांव से फरार हो गए जबकि युवक के परिजनों ने इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया।

प्रेम को अभी भी समाज स्वीकार नहीं कर पा रहा है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली कारण यह कि दोनों के परिवार वाले उनके विवाह को राजी नहीं थे। दोनों की मौत के बाद परिजनों को अपने किए पर काफी पछतावा हुआ लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बुधवार को मुजफ्फरनगर के बागजानकीदास इलाके में 26 वर्षीय युवक शादाब की पत्थर मार-मार कर हत्या कर दी गयी।

शादाब के पिता रईस अहमद का कहना था कि शादाब इलाके की एक लड़की से प्रेम करता था। लड़की दूसरी जाति की थी जिस कारण युवती के परिजन विवाह के खिलाफ थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि इस कारण युवती के परिवार वालों ने शादाब का अपहरण कर लिया। उसका अपहरण करने वाले आशु, अर्शद, काला व मुस्तफा ने उसको बहुत मारा।

श्री अहमद के अनुसार चारों हत्यारों ने शादाब को पत्थरों से इतना मारा कि उसकी मौत हो गए। पुलिस अधीक्षक के.बी सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। श्री सिंह का कहना है कि सभी आरोपी फरार हो गए हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शादाब के पिता ने इस बात को खुलासा किया कि उनके बेटे ने पुलिस को यह सूचना दी कि उसकी हत्या हो सकती है लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+