दिल्ली में अगवा बच्चे को बेहोश करके फेंका

मामला नोएडा के सेक्टर-62 का है। गंगा विहार खोड़ा कालोनी निवासी बच्चन सिंह का 13 साल का बेटा अमित सिंह कार्ल हूर्बर स्कूल में सातवीं का छात्र है। बच्चन के अनुसार मंगलवार को दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद अमित पैदल घर जा रहा था। जैसे ही वह पानी की टंकी के पास पहुंचा, ऑटो सवार पांच बदमाशों ने उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद बच्चे को कुछ याद नहीं है। कार सवार बदमाशों ने उसे एनआईबीएम पुलिस चौकी के आगे खोड़ा कालोनी के पास ही फेंक दिया।
यहां पर भैंस और बकरी चराने वालों ने बच्चे को देखा और इसके बाद उसे होश में लाए। अमित बच्चन सिंह का फोन नंबर बताकर फिर बेहोश हो गया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। बच्चे को बेहोशी की हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद शाम छह बजे उसे होश आया।
इसके बाद अमित सिर्फ ऑटो कार और पांच बदमाशों की संख्या ही बता सका। बच्चन सिंह का कहना है कि इसके बाद अस्पताल की रिपोर्ट और बच्चे को लेकर एनआईबीएफ पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस वालों को पूरा मामला बताया। पुलिस ने इसे इंदिरापुरम थाने का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications