लोग धमाकों के आदी हो चुके हैं: सुबोधकांत सहाय

People are used to of Terrorist Blast: Subodhkant Sahaye
दिल्‍ली। आम आदमी का दर्द हमारी निकम्‍मी सरकार को कितना समझ आता है यह पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय के उस बयान से साफ जाहिर होता है जिसमें उन्‍होंने कहा कि लोग ऐसे धमाकों के आदी हो चुके हैं। यह बयान उन्‍होंने बुधवार को दिल्‍ली हाईकोर्ट के बाहर हुए बम धमाकों के बाद दिया है। बम धमाकों पर अपनी संवेदनहीनता दिखाते हुए उन्‍होंने कहा कि अभी मुंबई में भी ऐसा धमाका हुआ था। धमाकों से जिंदगी ठहरती नहीं है।

ये वही सुबोधकांत सहाय हैं जो इस साल 13 जुलाई को मुंबई में हुए बम धमाकों के समय फैशन शो का मजा ले रहे थे। एक तरफ जहां धमाकों में लोगों ने अपनों को खो दिया है वहीं मंत्री जी कह रहे हैं कि यह सब आम बात हो गए हैं। आखिर मंत्री जी से पूछा जाए कि कोई भी अपनों को खोने का आदी नहीं हो सकता है। सरकार आतंकी हमलों के बाद इसे अंजाम देने वालों को पकड़ने में नाकामयाब है। या यूं कहें कि आम जनता आतंकी हमलों की आदी नहीं बल्कि मजबूर हो चुकी है।

मंत्रीजी ने अपने बयान में यह भी बता दिया कि पिछले 1 साल में देश के सीने पर आतंक के कितने दाग लगे हैं। उन्‍होंने यह नहीं बताया कि सरकार इस मामले में क्‍या कर रही है। हर बार की तरह इस बार भी आतंकी हमले की जांच देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एनआईए को सौंप दी है। एनआईए भी सरकार की ही तरह काम करती है। जिसने अपने गठन के बाद आतंकी हमलों में कोई भी खुलासा नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+